मिथुन चक्रवर्ती के पिता का 95 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंत कुमार चक्रवर्ती का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह काफी समय से लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। जानकारी के मुताबिक गुर्दे फेलियर होने के कारण मंगलवार को उनकी मौत हुई है। यह भी बताया जा रहा है कि मिथुन इस वक्त बेंगलुरू में फंसे हुए हैं और वह मुबई पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में मिथुन चक्रवर्ती के पिता के निधन की खबर दी है। रिपोर्ट में सूत्रों के आधार पर बताया है कि उनका निधन 21 अप्रैल को मुंबई में हुआ। दिग्गज बांग्ला एक्ट्रेस रितुपर्णा सेन गुप्ता ने ट्वीट कर मिथुन के पिता को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, ‘मिथुन दा आपके पिता को मेरी श्रद्धांजलि। हिम्मत रखिए और भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!