Greater Faridabad में मनाया जाएगा सबसे बड़ा दशहरा, राज्य मंत्री राजेश नगर होंगे मुख्य अतिथि : विजय भारद्वाज

फरीदाबाद : प्राणायाम दशहरा कमेटी RWA द्वारा ग्रेटर फरीदाबाद में सबसे बड़े रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर 55, 60 और 65 फुट के रावण के पुतले बनाए जाएंगे. इस भव्य और शानदार दशहरा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक और राज्य मंत्री राजेश नगर होंगे. यह जानकारी प्राणायाम दशहरा कमेटी के प्रधान विजय भारद्वाज ने दी. 82-85 सेक्टर की डिवाइडिंग रोड पर होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग दशहरा देखने के लिए शामिल होते हैं.
उन्होंने बताया कि 2016 से लगातार ग्रेटर फरीदाबाद का सबसे बड़ा दशहरा प्राणायाम दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित किया जाता है. दशहरे से पहले प्रणाम हाउसिंग सोसायटी द्वारा रामलीला मंचन का कार्यक्रम भी किया जाता है जिसमें छोटे-छोटे बच्चे रामलीला मंचन में शामिल होकर इस धार्मिक आयोजन को और खूबसूरत बना देते है. प्रधान विजय भारद्वाज ने बताया कि इस आयोजन में समिति के सभी सदस्य बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं. इनमें प्रमुख तौर पर विनोद मेहंदीरत्ता, दीपक चावला, गुरदीप गांधी, निशांत रस्तोगी, पंकज भाटिया, अंशुमान कौशिक के नाम प्रमुख है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय पुलिस और प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिलता है.



