ऐतिहासिक होगा हिसार में इनसो का 21वां स्थापना दिवस : रविन्द्र पाराशर

– हरियाणा में छात्र संघ चुनावों की बहाली रहेगा अहम मुदा
फरीदाबाद : इनसो का 21वां स्थापन दिवस 6 अगस्त को हिसार में मनाया जा रहा है। इसमें फरीदाबाद से हजारों की संख्या में छात्र शिरक्त करेंगे। जजपा के जिला प्रैस प्रवक्ता रविंद्र पाराशर ने कहा कि 21 वर्ष पहले जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने इनसो रुपी पौधा लगाया था। यह आज वट वृक्ष बन चुका है। जिसके चलते हरियाणा ही नहीं दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, यूपी, चंडीगढ़ समेत अन्य कई राज्यों में इनसो संगठन काम कर रहा है।
रविंद्र पाराशर ने कहा ने कहा कि छह अगस्त को हिसार में मनाए जाने वाले इनसो के स्थापना दिवस पर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके दिग्विजिय सिंह चौटाला व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शिरक्त करेंगे। इसमें जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला भी छात्रों को आशीर्वाद देने के लिए शिरक्त करेंगे। इस दौरान स्कूल, कालेज व विश्वविद्यालयों में जो समस्याएं विद्यार्थियों के सामने आ रही हैं। उनका निदान करवाने व इनसो परिवार को मजबूत करने के लिए विद्यार्थियों से बातचीत भी की जाएगी। इसके अलावा छात्र संघ बड़ा मुद्दा प्रदेश में है। इसको लेकर भी दिग्विजय सिंह चौटाला छात्रों को दिशा निर्देश देंगे।



