भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा द्वारा लोहड़ी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

फरीदाबाद, 14 जनवरी। भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा द्वारा राजस्थान भवन सैक्टर-10 में लोहड़ी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्कार शाखा के श्रेष्ठ सलाहकार सम्माननीय अमर बंसल, सुरेन्द्र जग्गा, महेन्द्र सर्राफ, मनमोहन कोचर, संजीव शर्मा, अनिल गर्ग, शाखा अध्यक्ष सुनील गर्ग, शाखा सचिव अजय मल्होत्रा, शाखा कोषाध्यक्ष अनुप गुप्ता, महिला संयोजिका रमा सरना एवं कार्यक्रम संयोजिका विनीता गुप्ता द्वारा दीप व लोहड़ी प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं अमर खान द्वारा निर्देशित शंकर पार्वती नृत्य ने पूरे सभागार को बांधे रखा तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के ऊपर बहुत ही बढिय़ा कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं बच्चों के लिए क्विज एवं तंबोला गेम का भी आयोजन किया गया।
शाखा सचिव अजय मल्होत्रा, अनुप गुप्ता, निलेश मंगल, अनुभव महेश्वरी, संदीप मित्तल, राजेंद्र गर्ग, एवं नुपूर बंसल, ज्योति गर्ग, सोनिया मल्होत्रा, शालनी गुप्ता, नीरज जग्गा, मन्जू सर्राफ, मीनाक्षी गुप्ता, शालू शर्मा, वंदना दुआ, सीमा मंगला, रशिम जैन, संगीता टिबडेवाल एवं महिला संयोजिका रमा सरना आदि द्वारा सभी बच्चों को गिफ्ट दिए गए। गेम में सभी विजेताओं मेंबरों को भी गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया व लोहड़ी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम समाप्ति के समय पंजाबी सॉन्ग ने पूरे सभागार को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।



