सम्मान और श्रद्धा के पात्र है बुजुर्ग : सूद

फरीदाबाद 7 जुलाई। बुजुर्ग सम्मान और श्रद्धा के पात्र हैं। बुजुर्गों की सेवा परमात्मा की सेवा के बराबर है। बुजुर्गों के अनुभव से हमें उनका मागदर्शन पाकर उन्नति की राह पकडऩी चाहिए। यह बात समाजसेवी जे पी सूद ने सैक्टर-28 स्थित वानप्रस्थ वृद्धजन सेवा सदन (वृद्धाश्रम) में बुजुर्गों को फल, सेनेटाइजर और मास्क वितरित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों में क्षमा शक्ति बहुत होती है और कष्ट पाने के बावजूद भी वे दुख देने वालों को हमेशा क्षमा कर एकांत में अपना जीवन यापन करने को मजबूर हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा करने वाले व्यक्ति बडे भाग्यवान हैं जिनके घरों में बुजुर्ग उनका पथ प्रदर्शन कर रहे हैं। सूद ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए आश्रम में जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया है ताकि वे इस महामारी के बचाव तथा खान-पान में कोई कोताही न बरतें। इस अवसर पर प्राचीन श्रीराम सेवा दल के अध्यक्ष एडवोकेट हिमांशु दत्त पाराशर ने कहा कि श्रवण मास हरियाली का मास है जो खुशहाली का प्रतीक है हम चाहते हैं कि हमारे बुजुर्गों में भी इसी प्रकार की खुशहाली बनी रहे इससे समाज सशक्त और उन्नत की राह पर चल सके।



