अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, एक देसी कट्टा बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 12 जनवरी को फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच बॉर्डर टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर राहुल शाह उर्फ पव्वा, निवासी भारत विहार, ककरोला, नई दिल्ली को भूपानी से देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध थाना भूपानी में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने देसी कट्टा सीतामणी रेलवे स्टेशन बिहार से 4,500/- रुपये में खरीदा था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के मामले दर्ज हैं। जिसको माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!