साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने छ: आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार साइबर अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने साइबर ठगी के दो मामलों को सुलझाते हुए छ: आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

मामला 1- टेलिग्राम टास्क के जरिये पैसे कमाने का लालच देकर ठगी

पुलिस प्रवक्ता अनुसार भीकम कॉलोनी, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी शिकायत के अनुसार बताया कि दिसम्बर 2025 में ठगों ने टेलिग्राम के माध्यम से उससे सम्पर्क किया और उसे टास्क कर पैसे कमाने का लालच दिया। लालच में आकर उसने विभिन्न टास्क के लिए उसके द्वारा दिये गये खाता में 1,87,608/-रू भेज दिये। शिकायत के आधार पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने दो आरोपित मनहर मैनिया वासी गांव असलपुर, जिला राजकोट गुजरात व राहुल जटाबडा वासी राधे किशना सोसाईडी, बोराद गुजरात को 7 अक्टूबर को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित आस पास के रहने वाले है और काफी समय से एक दुसरे को जानते है। आरोपित मनहर ने राहुल का खाता लेकर आगे ठगों तक पहुचाया था। जिस खाता में ठगी के 46 हजार रूपये आये थे। माननीय अदालत में पेशकर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

मामला 2- बिना जानकारी के खाता से निकल गये थे 3,67,822/-रू, साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने चार आरोपितों को किया गिरफ्तार

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ऊचा गांव वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी जिसमें उसने आरोप लगाया कि 24-26 अक्टूबर 2025 को उसके दो विभिन्न खातों से बिना उसकी जानकारी के किसी ने 3,67,822/-रू निकाल लिये। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए साइबर थाना की टीम ने चार आरोपित प्रिन्स वासी गांव भवानीपुर, प्रीतम वासी गांव खंजाडीपुर, नीरज व साहिल पटेल वासी गांव गांगपुर जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित नीरज मामले में खाताधारक है जिसने अपना खाता प्रिंस और सहिल को दिया था। इन दोनों ने यह खाता अपने जानकार प्रीतम के माध्यम से आगे ठगों को तक पहुंचाया था। खाता में पेश आने के बाद प्रीतम ने खाता से पैसे निकलवाकर ठगों के बताये गये खाता में आगे भेज दिये थे। माननीय अदालत में पेश कर सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!