सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

आमजन इस प्रदर्शनी का अवलोकन आगामी 22 जून तक कर सकते हैं

फरीदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज फरीदाबाद में एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री श्री जे.पी. दलाल द्वारा रिवन काटकर किया गया। यह प्रदर्शनी सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग, हरियाणा द्वारा आयोजित की गई है, जो 22 जून तक आम जनता द्वारा अवलोकन के लिए खुली रहेगी।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा, मनोज वशिष्ठ, पार्षद अजय बैसला, हरेंद्र भड़ाना, कुलदीप सिंह साहनी, संजीव कुमार, गजेन्द्र भड़ाना, जसवंत सिंह, मुकेश अग्रवाल,विनोद भाटी,वरिष्ठ कार्यकर्त्ता सरदार शेर सिंह भाटिया, जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंगला, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शोभित अरोड़ा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजबाला सरदाना, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, सह प्रभारी राज मदान, सीमा भारद्वाज, माधव रावत, प्रवीण चौधरी, विक्रम अरुआ, गिर्राज त्यागी, मनीष छोकर, राजेन्द्र तालान, प्रकाश वीर नागर, खुशबू, हरीश बैसला, राजेश चौधरी, सुधीर मेहता, शुभंकित, मुकेश झा सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा वर्ष 2014 से 2025 तक चलाई गई जन-कल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक एवं भौतिक विकास परियोजनाओं तथा प्रशासनिक सुधारों को रोचक एवं संवादात्मक माध्यमों के जरिए प्रदर्शित किया गया है। यह पहल आम नागरिकों में योजनाओं की जानकारी और सहभागिता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

पूर्व कृषि मंत्री जे.पी. दलाल ने उद्घाटन अवसर पर कहा, “यह प्रदर्शनी केवल सरकारी योजनाओं का प्रदर्शन नहीं, बल्कि यह 140 करोड़ भारतीयों के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की संकल्प यात्रा का सजीव दस्तावेज है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, नवाचार और सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।”

प्रदर्शनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा वर्ग, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह प्रदर्शनी आगामी 22 जून तक आम जन के लिए खुली रहेगी, जहाँ वे विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ ही उनसे लाभान्वित होने की प्रक्रिया को भी समझ सकेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!