क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियारों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 07 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सौरभ वासी सुभाष कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि सुभाष कॉलोनी फरीदाबाद के रहने वाले मोहित के पास अवैध हथियार है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम ने सौरभ को झाडसेतली पुल सैक्टर 58 के पास से काबू किया है। जिसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपित के विरुद्ध थाना सेक्टर-58 में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।
जांच में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टा हवाबाजी के लिए अलीगढ, उ.प्र. से 3400 रुपये में लेकर आया था। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



