कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने चार और आरोपितों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : 4 अक्टूबर को गांव सोतई में एक युवक पर कुल्हाड़ियों से हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने दिनेश, पुष्पेन्द्र, बहादुर व केतन वासी गाँव सोतई , फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को माननीय अदालत में पेश कर दो दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एक आरोपी संदीप को पुलिस ने पहले एक रफ्तार कर लिया है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपित संदीप के चाचा के लडके और नवीन के बीच काफी समय पहले कहासुनी हुई थी जिसकी रंजिश रखते हुए सभी आरोपितों ने नवीन को रोककर कुल्हाडियों से उसके ऊपर हमला किया था। चारों आरोपित संदीप के परिवार के सदस्य है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार शिकायतकर्ता ओमप्रकाश ने बताया कि 4 अक्टूबर 2026 को सुबह गांव की हरिजन चौपाल के पास नाई की दुकान के पास पुष्पेंद्र, बहादुर, प्रदीप व कपिल श्यामू व केतन अपने हाथों में कुल्हाड़ी, फरसा लेकर उसके भतीजे नवीन पर हथियारों से हमला कर रहे थे। जिसमें उसके भतीजे को काफी चोट लगी। शिकायत के आधार पर थाना सदर बल्लभगढ में हत्या के प्रयास के धाराओं सहित मामला दर्ज किया जाकर जांच आरंभ की गई थी।



