क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने देसी पिस्टल व 5 जिंदा रौंद के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने अवैध हथियार पर कार्रवाई करते हुए 04 अक्टूबर को एक व्यक्ति को अवैध देसी पिस्टल व 5 जिंदा रौंद के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान रोहन उर्फ जानू वासी एस.जी.एम नगर फऱीदाबाद के रूप में हुई है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि रोहन उर्फ जानू के पास अवैध हथियार है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने रोहन उर्फ जानू को सेक्टर-48 एरिया से काबू किया है। जिससे एक देसी पिस्टल व 5 जिंदा रौंद बरामद हुई। जिस पर आरोपित के विरुद्ध थाना एस.जी.एम नगर में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपित ने देसी पिस्टल व 5 जिंदा रौंद हवाबाजी के लिए उसके एक साथी से 60,000 रुपये में चम्बल उत्तर प्रदेश से खरीदी थी। आरोपित एसी रिपेयरिंग का काम करता है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



