चौकीदार का मोबाइल फोन छीन, उसको बंधक बना, गोदाम की चाबियां लेकर 58,770 डब्बिया सिगरेट ले गये, आरोपियों को गिरफ्तार किया

फरीदाबाद 21 जनवरी : शिकायतकर्ता पवन नाटिया का भूदत्त कॉलोनी बल्लभगढ़ में ITC लिमिटेड का गोदाम है। जहां पर सिगरेट का स्टोर रहता है। 28/29 दिसंबर 2025 की रात को उसके गोदाम पर कुछ अज्ञात व्यक्ति आये और चौकीदार सुशील का मोबाइल फोन छीन लिया, उसको बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया और गोदाम की चाबियां लेकर वहां से 58,770 डब्बिया सिगरेट ले गये।

पुलिस कार्यवाही: अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने तकनीकी सहायता व गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर घटनाक्रम में शामिल पांच आरोपियों को 17 जनवरी को गिरफ्तार किया जाकर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। इसके बाद 20 जनवरी को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनको आज 21 जनवरी को माननीय न्यायलय में पेश रिमांड पर दिया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी:

1. दीपक निवासी गांव अहमदपूर, जिला बुलन्दशहर उत्तर प्रदेश हाल चमन विहार, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, उम्र-27, शिक्षा-B.A. (फर्निचर रिपेयरिंग)

2. वीरेंद्र निवासी निवासी गांव मनौना जिला बरेली उत्तर प्रदेश हाल सोनिया विहार दिल्ली, उम्र-46, शिक्षा-अनपढ (टेम्पो चालक) अपराधिक रिकॉर्ड- चोरी के 2 मामले

3. मोहम्मद उमर निवासी निवासी गांव खैरपूर बल्ली जिला बदायुं उत्तर प्रदेश हाल संगम विहार, दिल्ली, उम्र-36 शिक्षा-अनपढ (पेंटर), अपराधिक रिकॉर्ड- लडाई झगडे के 2 मामले

4. राहुल निवासी गांव चौकडा जिला हाथरस उत्तर प्रदेश हाल सोनिया विहार, दिल्ली, उम्र-31, शिक्षा-8Th (सिक्योरटी गार्ड)

5. विनय निवासी गांव ब्राहिमपूर जिला फरूखाबाद उत्तर प्रदेश हाल जैन नगर, दिल्ली, उम्र-47, शिक्षा-8Th (टेम्पो चालक) अपराधिक रिकॉर्ड- चोरी के 3 मामले

6. मुकेश कुमार वासी धांसुआ, जिला फरूखाबाद हाल शिव विहार, गाजियाबाद उ.प्र. (सिगरेट/ बीड़ी की होलसेल की दुकान)

7. बब्लू वासी गजरोला जिला अलमोरा, उ.प्र.

तारीका वारदात: मुख्य आरोपी राकेश व उमर इस घटनाक्रम के षड्यंत्रकारी हैं, सोनीपत से सिगरेट की डिबिया गोदाम पर डिलीवरी होती है। दोनों आरोपियों ने द्वारा रैकी करते हुए भूदत्त कॉलोनी स्थित गोदाम को आईडेंटिफाई किया। इसके पश्चात राकेश, उमर व दीपक के द्वारा गोदाम की रैकी की गई। फिर 28/29 दिसंबर की चोरी की गई एक गाड़ी (छोटा हाथी) को लेकर गोदाम पर पहुंचे (गाड़ी दिल्ली से चोरी की गई थी) गोदाम पर पहुंचकर चौकीदार को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर लिया तथा सिगरेट की कुल 58,770 डब्बियां सिगरेट गोदाम से लूट ली। वारदात के पश्चात बाटा चौक पर जाकर दूसरी गाड़ी में सामान शिफ्ट कर लिया।

आरोपी मोहम्मद उमर ने 14 सिगरेट के कार्टून बेचने के लिए आरोपी बब्लू को दिये थे, बब्लू दुकानों पर जर्दा, सिगरेट आदि बेचने का काम करता है, जिसने सिगरेट मुकेश को दी थी। मुकेश की खोडा, गाजियाबाद में पान गुटका, सिगरेट की होलसेल की दुकान है। करीब 6000 सिगरेट की डब्बिया व 5,40,000/-रू नगद बरामद किये गये। 25 हजार रूपये आऱोपी राहुल से बरामद है।

घटनाक्रम में शामिल आरोपी राकेश की गिरफ्तारी अभी लंबित है जिसकी तलाश के लिए अपराध शाखा की टीम प्रयासरत है।

अभियोग संख्या 496 दिनांक 29 दिसंबर 2025 धारा 310(2),311,331(6), 61(2) BNS थाना शहर बल्लभगढ़

शिकायतकर्ता: पवन नाटिया निवासी सौरव विहार, जैतपुर, दिल्ली

घटना तिथि: 28/29 दिसंबर, 2025 की रात, 2:00 से 3:00 बजे,

घटनास्थल : भूदत्त कॉलोनी, बल्लभगढ़

चोरी का सामान: 58,770 डब्बिया सिगरेट, कीमत : लगभग 1 करोड

बरामदगी : एक गाडी TATA ACE- DL-1-LAQ-7518 (मालिक आरोपी विरेन्द्र)

6000 डब्बियां सिगरेट, 5,65,000/-रू नगद

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!