वुमन्स पावर संस्था की महिलाओं द्वारा संस्था की प्रेसिडेंट चाँदनी आजाद अली का जन्मदिन मनाया गया

फरीदाबाद : वुमन्स पावर संस्था की महिलाओं द्वारा संस्था की प्रेसिडेंट चाँदनी आजाद अली का जन्मदिन डबुआ कॉलोनी में स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ मिलकर मनाया गया। वुमन्स पावर संस्था की महिलाओं द्वारा लगातार पूरे साल भिन्न-भिन्न सामाजिक कार्य किए जाते हैं और जागरूकता अभियान चलाये जाते हैं जिसमें से एक वृद्धाश्रमों में जाकर बुजुर्गो के साथ समय व्यतित करना, उनकी समस्याओं का निदान करना भी शामिल है इसीलिए आज संस्था की सभी महिलाओं ने प्रेसिडेंट चाँदनी का जन्मदिन सभी बुजुर्गो के साथ मिलकर मनाया उनका आशीर्वाद लिया।
इस अवसर संस्था द्वारा सभी के लिए फल, केक, समोसे का प्रबंध किया गया। मॉनसून का मौसम है तो जन्मदिन के अवसर पर एक पौधा भी वृद्धाश्रम के प्रांगण में संस्था द्वारा लगाया गया। बता दें कि कुछ समय पहले संस्था की महिलाओं द्वारा सेक्टर 56 में बच्चों के लिए एक चैरिटेबल स्कूल की भी शुरुआत की गई है जहां पर बच्चों के साथ मिलकर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया इस अवसर पर बच्चों के लिए एक चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया सभी बच्चों ने विभिन्न साँस्कृतिक प्रस्तुति भी दी।
जन्मदिन के शुभ अवसर पर संस्था की महिलाओं वाइस प्रेसिडेंट सुनीता रानी, सचिव रिद्धिमा पाराशर और कोषाध्यक्ष डॉली कपूर ने प्रेसिडेंट चाँदनी आजाद अली को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।



