वाहन चोरी के मामले में चोर गिरफ्तार, चोरीशुदा स्कूटी बरामद

अपराध शाखा सेक्टर-56 की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने थाना मुजेसर क्षेत्र में दर्ज वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक(22) निवासी बल्लबगढ़ व विजय(19) वासी आदर्श नगर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि लल्लन सिंह वासी जीवन नगर पार्ट 2 फरीदाबाद ने पुलिस चौकी संजय कालोनी में दी अपनी शिकायत में बताया कि 4 जनवरी को उसने अपनी स्कूटी घर के बाहर खडी की थी। जब उसने सुबह उठकर देखा तो स्कूटी वहां नही थी। जिसे किसी नामपता नामालुम व्यक्ति ने चोरी कर लिया था। जिस संबंध में थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी नशा करने के आदी है व नशापुर्ति करने के लिये उन्होंने यह स्कूटी चुराई थी। दोनों आरोपी दोस्त है। आरोपितों ने डिस्पोजल प्लांट सेक्टर-56 से चोरीशुदा मोटरसाईकिल बरामद करवाई है। दोनों आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!