सामान भिजवाने के लिये ऑनलाइन की थी ट्रक की बुकिंग, 35,000 रुपये की ठगी
साइबर थाना NIT की टीम ने खाताधारक को किया गिरफ्तार, खाते में आये थे ठगी के 35,000 रुपये

फरीदाबाद- ट्रक बुकिंग के नाम पर 35,000 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना NIT की टीम ने खाताधारक को कायमगंज से गिरफ्तार किया है। जिसके खाते में ठगी के 35000 रुपए पर आये थे। आरोपित की पहचान बिमलेश वासी गांव धरमपुर, कायमगंज उत्तर प्रदेश के रुप में हुई है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार दयाल नगर फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि 21 मार्च को वह गुगल पर अपनी कंपनी का सामान भेजने के लिये ट्रक बुकिंग सर्च कर रहा था, फिर एक अंजान नंबर से उसके पास कॉल आया जिससे उसकी 70,000/-रू में सामान भेजने की बात तय हुई और फिर उसने उससे किराये के आधे पैसे भेजने के लिये कहा, जिसके लिए उसने उनके द्वारा दिये गये नम्बर पर भेज दिये। जिसके बाद उसका ठगों से कोई सम्पर्क नहीं हो पाया। शिकायत पर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि वह खाताधारक है, जिसने अपना खाता ठगों को उपलब्ध करवाया था। उसके खाता में ठगी के 35,000/-रू आये थे। आरोपित 5वीं पास है तथा बेरोजगार है।



