बंद मकान का ताला तोड़कर आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार, अपराध शाखा सेक्टर 16 की कार्रवाई

2 सोने की चैन, 5 अंगूठियां, 5 लॉकेट, 1 जोड़ी कान के झुमके, 1 जोड़ी बाली, 1 जोड़ी टॉप्स, 3 चांदी की पायल व 3 जोड़ी चांदी के बिछुए बरामद

फरीदाबाद : थाना पल्ला क्षेत्र के अंतर्गत बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित रहीस निवासी अलीगढ़ तथा सकील निवासी अलीगढ़ को प्रोडक्शन पर लिया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी किए गए सामान को बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार शिव कॉलोनी फरीदाबाद निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 जून 2025 को अपने परिवार के साथ बाहर गई हुई थी, 12 जून को पडोसी ने फोन करके उसे बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और चोरी हो गई है। कोई नामालूम ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना पल्ला में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान रहीस व सकील को प्रोडक्शन पर लेकर पूछताछ की गई तथा उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण 2 सोने की चैन, 5 सोने की अंगूठियां, 5 सोने के लॉकेट, 3 चांदी का पायल, 1 जोड़ी सोने के कान के झुमके, 1 जोड़ी सोने की बाली, 1 जोड़ी सोने के टॉप्स, तथा 3 जोड़ी चांदी के बिछुए बरामद किए गए है। जिनको अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!