ट्रांसफार्मर से कॉपर चोरी करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयोग कार बरामद

क्राईम ब्रांच उंचा गांव की कार्रवाई

फरीदाबाद : 24 फरवरी को गांव सागरपुर स्थित एक फेक्ट्री के बाहर लगे ट्रांसफार्मर से कॉपर चोरी करने के मामले में क्राईम ब्रांच उंचा गाव की टीम ने कृष्ण(34) वासी फतेहपुर बिल्लोच फरीदाबाद व कलूआ(25) वासी ग्रेटर नोएडा फरीदाबाद को गिरफ्तार करने में सफल हासिल की है। जिनसे वारदात में प्रयोग गाड़ी को बरामद कर लिया गया है। पुलिस की टीम आरोपितों को 2 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर बरामदगी की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार संजय वासी सेक्टर-14 फरीदाबाद ने थाना सदर बल्लबगढ में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी सागरपुर में एक फैक्ट्री है जिसके पास एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। 24 फरवरी 2026 को किसी नामालूम द्वारा ट्रांसफार्मर से कॉपर चोरी कर लिया गया। जिस संबंध में थाना सदर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपितों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पहले घटनास्थल की रैकी की थी तथा मौका पाकर ट्रांसफार्मर को खोलकर उसका कॉपर चुरा लिया तथा कॉपर को गाडी में रखकर वहां से फरार हो गये थे। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है…

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!