गोदाम से पाइप चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा पाइप व ऑटो बरामद
अपराध शाखा सेक्टर-56 की कार्रवाई

फरीदाबाद- पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-9, फरीदाबाद निवासी प्रमोद ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि तिकोना पार्क स्थित उसकी SUPER SANITARY SALES नामक फर्म के गोदाम में स्टॉक की गिनती के दौरान कुछ लोहे के पाइप कम पाए गए। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहरुख निवासी पर्वतीय कॉलोनी तथा सुरेश कुमार निवासी एसी नगर, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुरेश काफी समय से शिकायतकर्ता के गोदाम में कार्यरत था। उसने ऑटो चालक शाहरुख के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। योजना के तहत सुरेश ने शाहरुख को ऑटो लेकर गोदाम पर बुलाया और दोनों ने मिलकर गोदाम से पाइप चोरी कर लिए। आरोपी चोरी किए गए पाइपों को बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा पाइप तथा वारदात में प्रयुक्त ऑटो बरामद कर लिया है।
माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।



