व्यक्ति से फोन झपटने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा झपटमारो पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर व्यक्ति से फोन छीनकर फरार होने के एक मामले में कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने 2 और आरोपितो को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान गौरव व राहुल वासी गांव सुनपेड फरीदाबाद के रुप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-58 वासी एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-58 में दी अपनी शिकायत में बताया कि 29 सितंबर की रात को वह सेक्टर-58 स्थित ठेके की दुकान के बगले में पकोडो की दुकान लगाता है, जब वह अपनी दुकान बंद कर घर के लिए जाने लगा तो तीन लडके अपाचे मोटरसाइकिल पर आये और उसका फोन छीनकर वहां से फरार हो गये। जिस संबंध में थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी झपटमारी के दौरान अपने दोस्त अजीत की मोटरसाइकिल के पीछे बैठे थे। वारदात को अंजाम देनें के बाद तीनो मोटरसाइकिल पर वहा से फरार हो गये थे। आरोपितो से फोन व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। अजीत को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। राहुल व अजीत सगे भाई है व गौरव इनकी बुआ का लडका है। दोनों को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!