faridabad crime लडाई झगडा व तलवार से हमला कर घायल करने के मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने की कार्रवाई

faridabad crime : फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट करने वाले आरोपियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी कड़ी में अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने आदर्श नगर थाना क्षेत्र के अंर्तगत मारपीट के एक मामले में सचिन(30) व योगेश(27) वासी आर्दश नगर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना आदर्श नगर में धारा सिंह वासी यादव कॉलोनी, बल्लभगढ ने दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 10 सितम्बर को उसका बेटा लक्ष्मण सेक्टर-60 स्थित अपने मकान पर गया था। जैसे ही वहां पहुंचा तो कुछ गाडी और मोटरसाईकिल सवार वहां आये और लक्ष्मण पर तलवार व धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिस हमले में उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी उसकी गाडी में रखे पैसे और गले से चैन भी निकाल ले गये। जिस शिकायत पर थाना आदर्श नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 65 कि टीम ने कार्रवाई करते हुए सचिन व योगेश वासी आर्दश नगर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपितों ने अजय भाटी के कहने पर शिकायतकर्ता के बेटे की रैकी की थी। दोनों आरोपियों पर पूर्व में लडाई-झगडे के मामले दर्ज है। आरोपी सचिन, अजय भाटी के पास ही गाडी चलाने का काम करता है।

आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!