तिगांव में भिवाड़ी निवासी युवक की हत्या के मामले में एक किशोर सहित दो और गिरफ्तार, वारदात में प्रयोग मोटरसाईकिल बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा संगीन अपराधों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। 20 मई को तिगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैदपुर भिवाड़ी राजस्थान निवासी युवक मोनू के साथ मारपीट कर हत्या करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने एक किशोर सहित 2 और आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया कि जब, कुलभूषण को मोनू खेतों के पास दिखाई दिया तो उसने, अपने बेटे को फोन कर बुलाया था। जिस पर कुलभूषण का बेटा अपने ताऊ के लड़के रोनक के साथ मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा था। जिन्होंने मोनू को मोटरसाईकिल पर बैठाया और खेतों में स्थित अपने घर पर ले गये। जहां पर उन्होंने मोनू के साथ मारपीट की। रोनक कुलभूषण के बड़े भाई का लड़का है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रोनक को माननीय न्यायलय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया वहीं किशोर को बाल सुधार केंद्र में भेजा गया है। घटनाक्रम में प्रयोग मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

बता दें कि 20 मई को सैदपुर भिवाड़ी राजस्थान निवासी मोनू के साथ गांव तिगांव में बेरहमी से मारपीट की गई, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। घटनाक्रम के संबंध में मृतक के पिता भीम सिंह की शिकायत पर थाना तिगांव में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता के मध्य नजर घटनाक्रम में त्वरित कार्रवाई के लिए अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम को नियुक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!