चोरी की 2 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी बरामद, 5 वाहन चोर आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीमों ने वाहन चोरी के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनसे चोरी की 2 मोटरसाइकिल व 2 स्कूटी बरामद की गई हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56 ने थाना पल्ला के एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में हीरालाल वासी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी फरीदाबाद व बलजीत वासी गावं बरहाना जिला मथुरा उत्तर प्रदेश को पुलिस प्रोडेक्शन पर लेकर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।

इसी प्रकार अपराध शाखा AVTS की टीम ने थाना शहर सूरजकुंड के एक वाहन चोरी मामले में अब्दुल रहीम वासी गाँव पापड़ा जिला नूंह से एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

वहीं अपराध शाखा सेक्टर-48 ने थाना कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपित चित्रांशु उर्फ चिराग वासी पर्वतीय कालोनी व नकुल वासी ओल्ड प्रेस कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर उनके कब्जा से चोरीशुदा दो स्कूटी बरामद की है। एक वाहन चोरी के

उन्होंने बताया कि अपराध शाखाओं की टीम ने इस प्रकार 4 मामलों का खुलासा करते हुए 2 मोटरसाइकिल तथा 2 स्कूटी बरामद की है, सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!