वाहन चोर गिरफ्तार, AVTS सिकरोना ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को भेजा जेल

फरीदाबाद : वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। 17 अगस्त को अपराध शाखा सिकरोना की टीम ने थाना NIT के एक वाहन चोरी के मामले में हाकम निवासी गांव धौज, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपित को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-52 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने थाना NIT में दी शिकायत में बताया कि 31 जुलाई को उसने अपनी मोटरसाइकिल NIT स्थित उसके कार्यालय के बाहर खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत पर थाना NIT में चोरी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

आरोपी ने पूछताछ में बाताया कि वह मजदुरी करता है, तथा 31 जुलाई को उसने मोटरसाइकिल मास्टर चाबी से लॉक तोडकर चुराई थी। आरोपी फतेहपुर-टिकरी रोड से मोटरसाइकिल सहित काबू किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!