गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सुखमणि भवन सेक्टर-16 ने कोविड-19 के मरीजों के लिए एम्बुलेंस को किया रवाना

फरीदाबाद, 12 मई। कोविड-19 वैश्विक महामारी से जूझ रहे देश में ऑक्सीजन की किल्लत ने जहां एक ओर चुनौतियां बढ़ा दी हैं वहीं गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सुखममणि भवन सेक्टर-16 में कोविड-19 के मरीजों के लिए निस्वार्थ भाव से शुरू की गई एम्बुलेंस सेवा समाजसेवा सेवा का बेहतरीन उदाहरण है।
यह बात फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता ने गुरुद्वारा में अरदास उपरांत एम्बुलेंस को रवाना करने उपरांत कही। उन्होंने गुरुद्वारा के सेवादारों की इस नेक कार्य के लिए सराहना करते हुए कहा कि अन्य धार्मिक व सामाजिक संगठनों को भी इस तरह के कार्य करने चाहिए ताकि हम कोनोरा जैसी घातक बीमारी पर जल्द से जल्द काबू पा सकें। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में शासन-प्रशासन इस बीमारी से लडऩे के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही हम इस खतरनाक महामारी पर विजय प्राप्त कर लेंगे।
इस मौके पर गुरुद्वारा के सेवादारों प्रधान चरण सिंह जौहर, सचिव अवतार सिंह पसरीचा, मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह साहनी व टोनी पहलवान ने संयुक्त रूप से बताया कि गुरुद्वारा सुखमनी भवन द्वारा लोगों को अस्पताल पहुंचने में हो रही परेशानी को देखते हुए यह सेवा शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि पिछले साल कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बाद गुरुद्वारा प्रबंधन ने जरूरतमंदों की मदद करने के लिए बीड़ा उठाया तब संस्था ने जरूरतमंदों को राशन, सैनिटाइजर, मास्क समेत अन्य आवश्यक वस्तुएं मुहैया कराइ्रं। अब कोरोना के फिर से विकराल होने पर यह संस्था जरूरतमंदों की मदद के लिए सक्रिय हो गई है। वहीं गुरुद्वारा प्रबंधन ने अपने स्तर से ऑक्सीजन सिलेंडर जुटाकर उन्हें जरूरतमंदों को उपलब्ध कराने का भी बीड़ा उठाया हुआ है। पिछले दो सप्ताह में यहां सैकड़ों कोविड-19 के मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध करवाकर उनका अमूल्य जीवन बचाने का कार्य किया गया।
इस मौके पर सुखबीर सिंह, नरेंद्र बग्गा, पंकज राम, पार्षद छत्रपाल, जगदीश कौर, सुरेंद्र सांगा, गुरमीत सिंह, तेजेंद्र सिंह चड्ढा, सर्वजीत सिंह चौहान, अनिल अरोड़ा एवं अन्य सेवादार इस सेवा कार्य में बढ़चढक़र भाग ले रहे हैं।



