ठाकुर कमल सिंह तवर ने थामा आप का दामन

फरीदाबाद : राज्यसभा सांसद एवं प्रभारी हरियाणा डॉक्टर सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता राज्यसभा सांसद एन. डी॰ गुप्ता दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की गरिमामयी उपस्थिति में आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पर फरीदाबाद जिले से ठाकुर कमल सिंह तंवर एडवोकेट व खेमी ठाकुर सरपंच और सरदार आजाद सिंह ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा।

पिछले लगभग 32 वर्षों से विभिन्न सामाजिक संगठनों व एनजीओ के माध्यम से समाज सेवा करने वाले ठाकुर कमल सिंह तंवर एडवोकेट ने कहा की भ्रष्टाचार को साफ करने के लिए राजनीति में प्रवेश करना जरूरी है और फरीदाबाद में फैले भ्रष्टाचार को भी राजनीति में आकर ही रोका जा सकता है! विकास के मुद्दों पर उठाई आवाज को नजरअंदाज कर दिया जाता है।

इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल गुड़गांव, बलवीर सिंह सैनी, विजेंद्र सिंह कादयान ने भी भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर फरीदाबाद जिले से आम आदमी पार्टी साउथ जोन के व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमन गोयल, कोषाध्यक्ष हरेंद्र भाटी, प्रवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संतोष यादव व संगठन सचिव ओम प्रकाश गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे!



