भागवत कथा के श्रवण से सारे पाप खत्म होते हैं : पं लखन शर्मा नंबरदार

फरीदाबाद, 27 मई । कृष्ण पहलवान द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समस्त पाराशर परिवार के साथ खेड़ी पुल जीवन धर्म कांटा प्राचीन हनुमान मंदिर में चल रही है जिसका समापन आज 27 मई को भंडारे प्रसाद के साथ हो गया कथा व्यास संत हरिदास जी महाराज जो ऋषिकेश से आए हैं पिछले 21 मई से शाम को कथा वाचन करते हैं!

इसी कार्यक्रम में स्वर्गीय रोहतास पहलवान की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित भागवत कथा में अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विश्व ब्राह्मण संघ के जिला अध्यक्ष लखन शर्मा नंबरदार अतिथि के रूप में पहुंचे। वही उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में श्रीमद् भागवत कथा बहुत महत्वपूर्ण कथा है इसका सबको श्रवण करना चाहिए इससे कई जन्मों के पाप खत्म हो जाते हैं और पुण्य की शुरुआत होती है जो की पीढ़ी दर पीढ़ी सबको प्राप्त होती है ऐसे महायज्ञ में सबको योगदान देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!