लॉक डाऊन में नौकरी छूटी, तो चुराने लगा बाइक

- पर्वतीय कालोनी चौकी पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
फरीदाबाद, 11 मई : लॉक डाऊन में नौकरी छूटने पर एक युवक ने खर्च चलाने के लिए बाइक चुराना शुरू कर दिया। पर्वतीय कालोनी चौकी पुलिस ने उक्त युवक को काबू कर उसके कब्जे से चोरीशुदा पल्सर मोटर साईकिल को बरामद कर लिया है।
फरीदाबाद पुलिस आयुक्त ओ. पी. सिंह के दिशा-निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए पर्वतीय कॉलोनी चौकी इंचार्ज रफीक खान के नेतृत्व में एक ऐसे बाइक चोर को गिरफ्तार किया है जिसने लॉकडाऊन के दौरान नौकरी छूटने पर खर्चा चलाने के लिए अपराध का रास्ता अख्त्यिार करते हुए एक बाइक को चुरा लिया। पुलिस चौकी पर्वतीय कालोनी इंचार्ज रफीक खान की टीम जिसमें एचसी राज नारायण व एचसी गुलशन को सूचना मिली कि संजय कालोनी गली नम्बर-20 निवासी दिनेश चौधरी ने गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से मोटर साइकिल एन.एच-51 बीएन 8668 मार्का बजाज पल्सर को बरामद कर अदालत में पेश किया जाएगा। जहां आरोपी का रिमाण्ड मांग कर चोरी की अन्य वारदातों का पता लगाया जाएगा।



