होली पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक : वेणुका प्रताप खुल्लर

फरीदाबाद, 14 मार्च : हरियाणा प्रेस क्लब द्वारा महाराजा पैलेस, बाईपास रोड पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह की धर्मपत्नी वेणुका प्रताप खुल्लर ने शिरकत की और पत्रकारों की हौसलाफजाई की और सभी को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उनके साथ इस अवसर पर पार्षद एडवोकेट राकेश भड़ाना मुख्य रूप से मौजूद रहे।

वेणुका प्रताप ने कहा कि होली पर्व रंगों एवं भाईचारे का प्रतीक है। हम सभी को आपस में मिल-जुलकर एक-दूसरे को खुशियां बांटनी चाहिए। होली पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार जब हम होलिका दहन करते हैं, तो उसमें सभी बुराईयों को जला दिया जाता है। उन्होंने कहा कि होली पर्व को देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। भारतवर्ष में बरसाना और नंदगांव की होली प्रसिद्ध है, क्योंकि यहां की भूमि को राधा-कृष्ण प्रेम की पृष्ठभूमि जाना जाता है।

उन्होंने इस मौके पर हरियाणा प्रेस क्लब के सभी साथियों को होली पर्व की बधाई देते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। श्री वेणुका ने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों से आपसी भाईचारा और प्रेम बढ़ता है। समाज में इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। वेणुका खुल्लर ने होली के मौके पर लोगों को संदेश देते हुए कहा कि इस दिन फूलों की होली खेलें और सावधानी बरतें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!