फ्लिपकार्ट पर ट्रेडिंग के नाम पर 3,44,520 रुपये की ठगी, 3 खाताधारक सहित 4 आरोपित गिरफ्तार

साइबर थाना सेंट्रल की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। फ्लिपकार्ट पर ट्रेडिंग के नाम पर 3,44,520 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुये साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने गौरव श्रीवास्तव(23), सौरभ कुशवाह(21), मोहित(24) वासी गुना मध्य प्रदेश व रवि(23) वासी ललितपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन खाताधारक है तथा एक खाता उपलब्ध कराने वाला है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-91 वासी एक महिला ने साइबर थाना सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में बताया कि एक अंजान नंबर द्वारा उसे एक व्हॉट्सएप ग्रुप में जोडा गया। व्हॉट्सएप पर उसे एक लिंक दिया गया जिस पर क्लिक करते ही फ्लिप कार्ट नाम की वेबसाइट ओपन होती थी। जहां पर प्रोडक्ट बाय करने उपरांत, बाय बैक ऑपसन पर क्लिक करने पर फिलिप कार्ट अकाउंट में पैसे जमा होते थे। इस तरह शिकायतकर्ता द्वारा अगस्त 2026में 2,30,000 रूपये की ट्रेडिंग की। जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो खाता फ्रिज हो गया। जिसको अनफ्रिज करने के लिए कथित ठगों द्वारा 1,14,520 रुपये की मांग और की गई जो शिकायतकर्ता ने ठगो द्वारा खाता में भेज दिए। जिसके बाद फसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस संबंध में थाना साइबर सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित रवि,सौरभ व मोहित खाताधारक है, रवि के खाता में ठगी के 70,000, सौरभ के खाता में 50,000 व मोहित के खाता में 60,000 रुपये आये थे। गौरव ने मोहित का खाता आगे ठगो को उपलब्ध करवाया था। मोहित व गौरव 12वीं, सौरभ व रवि 8वीं पास है। चारो को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!