विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है भाजपा : भाई भारत भूषण

बल्लभगढ़ (मनीष शर्मा) : विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान- 2024 के अंतर्गत बल्लभगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भाई भारत भूषण ने सेक्टर- 2 स्थित अपने कार्यालय पर सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाते हुए सैकड़ों युवा, महिलाएँ एवं बुजुर्गों को सदस्य बनाया व भारतीय जनता पार्टी की रीति नीतियों के प्रति अवगत कराया । इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे व बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा भी उपस्थित रहे ।

पूर्व मंत्री ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी के 10 साल में हुए सुशासन व अपने कार्यों को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया व भविष्य की नीतियों के बारे में बल्लभगढ़ की जनता को अवगत कराया । कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष द्वारा सदस्यता अभियान को और ज़्यादा सक्रियता व मज़बूती से करने का आह्वान किया और पार्टी के देश व्यापी अभियान में बल्लभगढ़ बढ़ चढ़कर हिस्सा लें, इस बात को सुनिश्चित किया ।
इस मौक़े पर रमेश भारद्वाज, प्रवीण पाराशर, रमेश वशिष्ठ, प्रदीप राणा, सतीश शर्मा, महेश पंडित, चंद्रभान शास्त्री, राजू पंडित, रमेश दरोग़ा, एस पी एस राठौड़, घनश्याम शर्मा, पुष्कर दयाल, नरेश, अजय ठाकुर, नानकचंद पहलवान, राजेन्द्र तालान, रेशम सिंह एवं हरिओम जी मौजूद रहे ।



