क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियारों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 12 जून को क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान रिजवान(26) वासी गांव सिरोही, धौज, जिला फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि गांव सिरोही , फरीदाबाद के रहने वाला रिजवान(26) के पास अवैध हथियार है और कैली बाई पास के पास मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने रिजवान(26) को कैली बाई पास के पास से काबू किया है। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। जिस पर आरोपित के विरुद्ध थाना सेक्टर-58 में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि रिजवान नशा करने का आदी है तथा देसी कट्टा को 5000 रुपये में पलवल से किसी व्यक्ति के पास से खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में 4 मामले चोरी व आर्म्स एक्ट के दर्ज है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



