Flexi Loan दिलाने के नाम पर 2,00,000 रुपये की ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता अनुसार पर्वतीय कॉलोनी फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि मई 2026 में उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया जिसने उसे Flexi Loan का ऑफऱ दिया और कहा कि उसे इस लोन के अलावा कोई भी शुल्क नही देना पडेगा परंतू कथित व्यक्ति ने शिकायतकर्ता को लोन 15.8% की दर पर दिलाया और 22,000 रुपये का एक अन्य शुल्क भी लगा दिया। इस तरह इस ब्याज की दर व 22,000 रुपये रिफंड दिलाने के नाम पर कथित व्यक्ति ने शिकायतकर्ता से 2,00,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिये। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला, जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।
उन्होंने बताया कि साइबर थाना एनआईटी की टीम ने कार्रवाई करते हुए खाता उपलब्ध करवाने वाले एक आरोपित प्रेम यादव वासी गांव रामा, भिंड, म.प्र.को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि मामले में पहले दो जुडवा भाई शुभ व शुभांश को गिरफ्तार किया गया था। जिनका खाता लेकर आरोपित प्रेम ने आगे ठगों को दिया था। प्रेम, शुभांक के साथ BBA की पढाई कर रहा था। शुभ व शुभांश के खाता में ठगी के 2 लाख रूपये प्राप्त हुए थे। माननीय अदालत में पेश कर आरोपित को आगामी पूछताछ के लिए 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



