शेयर मार्केट में 850% मुनाफे का झांसा देकर 6.80 लाख रुपये की साइबर ठगी, खाताधारक आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद : साइबर अपराधी लोगों को शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद में सामने आया है। जिसमें कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने आरोपित उजैफ कासिफ वासी दरियागंज दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-10, फरीदाबाद वासी ने थाना साइबर क्राइम बल्लभगढ़ में दी शिकायत में बताया कि 31 अक्टूबर 2025 को फेसबुक पर शेयर मार्केट में निवेश कर 850 प्रतिशत से अधिक मुनाफा कमाने का लालच देने वाली एक रील देखने के बाद उसे व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। आरोपितों ने LKPNHWL नामक एप्लीकेशन के माध्यम से निवेश करवाया। 11 नवंबर से 16 दिसंबर 2025 के बीच अलग-अलग बैंक खातों में कुल 6.80 लाख रुपये जमा करवाए। एप्लीकेशन पर उसे मुनाफे सहित लगभग 14 लाख रुपये का बैलेंस दिखाया गया। पैसे निकालने के लिए उससे और पैसों की मांग की गई। जिससे उसे ठगी का अहसास हुआ। शिकायत के आधार पर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित मामले में खाता धारक है जो कबाड खरीदने बेचने का काम करता है और इसने अपना एक फर्म के नाम से खाता खुलवाकर आगे ठगों को दिया हुआ था, उक्त खाता में ठगी के 50 हजार रूपये आये थे। माननीय अदालत में पेश कर आरोपित को अगामी पूछताछ के लिए 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!