साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश करने वाली टीम के तीन पुलिसकर्मी बने ‘Cyber Hero of the Week’, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, हिमाद्री कौशिक ने किया सम्मानित
8 आरोपियों को राजस्थान, नोएडा, पंजाब, दिल्ली व फरीदाबाद से किया था गिरफ्तार

फरीदाबाद : साइबर अपराध के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘Cyber Hero of the Week’ कार्यक्रम के तहत थाना साइबर क्राइम NIT की टीम के तीन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। वीरवार को पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक, IPS ने उपनिरीक्षक भूपेंद्र, उपनिरीक्षक राजेश , सिपाही विकास को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘Cyber Hero of the Week’ चुना और प्रशस्ति देकर सम्मानित किया।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार साइबर थाना NIT की टीम ने वर्ष 2026 के 4 अलग-अलग मामलो में कार्रवाई करते हुए कुल 8 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पहला मामला- 29 सितंबर 2026 को दर्ज एक साइबर फ्रॉड के मामले में सूरजकुण्ड निवासी एक व्यक्ति को उसके फोन पर एक अंजान नंबर से लिंक भेजा गया, जिससे उसका फोन हैक हो गया और उसके खाता से 56,000 रुपये कट गये थे।
इस मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने डाटा विश्लेषण व तकनीकी सहायता से 4 आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। जिनकी पहचान आदित्य वासी पल्ला फरीदाबाद, साजन वासी लुधियाना पंजाब, प्रवेश व पियुष वासी जैतपुर दिल्ली के रुप में हुई है।
दुसरा मामला- 9 अक्टूबर 2026 को सेक्टर-58 वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि ठगो ने उसे जॉब दिलाने के नाम पर एक Apk फाइल डाउनलोड करवाई जिस पर उसका फोन हैक हो गया। जिसके बाद फसके खाता से 90,000 रुपये कट गये। जिस पर कार्रवाई करते हुये साइबर थाना NIT की टीम ने आदित्य त्रिवेदी वासी पल्ला फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
तीसरा मामला- सेक्टर-21A वासी एक व्यक्ति के पास ठगों द्वारा पैसा जमा करने का फर्जी मैसेज कर उससे 22,500 रुपये ठग लिये, जिस पर कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने जमशेद वासी जिला डीग राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
चौथा मामला- 25 फरवरी 2026 को सेक्टर-23 फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया जिसने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढवाने के नाम पर उससे 70,941 रुपये की ठगी कर ली, जिस पर कार्रवाई करते हुये साइबर थाना NIT की टीम ने मौहम्मद आसिफ अहमद वासी भोजपुर बिहार को गिरफ्तार किया है।
साइबर अपराध के इन मामले में पुलिस टीम ने तकनीकी जानकारी का विश्लेषण करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। टीम द्वारा की गई कार्रवाई को देखते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को ‘Cyber Hero of the Week’ के लिए चुना गया।
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक, IPS ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि साइबर अपराध के मामलों में तकनीकी दक्षता, निरंतर प्रयास और बेहतर टीमवर्क के माध्यम से अपराधियों तक पहुंचना फरीदाबाद पुलिस की प्राथमिकता है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने से अन्य पुलिसकर्मियों को भी साइबर अपराध के खिलाफ और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।



