महिला पतंजलि योग समिति फरीदाबाद के तत्वावधान में 12 जरूरतमंद परिवारों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए

फरीदाबाद : महिला पतंजलि योग समिति फरीदाबाद के तत्वावधान में बहनो ने अग्रसेन पार्क बल्लभगढ़ में जिला प्रभारी प्रेमलता के नेतृत्व में 12 जरूरतमंद परिवारों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। इस अवसर पर आकांक्षा, कांता, वीना, सरोज, रंजना, विजयलक्ष्मी, संतरा, पूनम, राजबाला, कमलेश, मोनिका, मीना, संगीता नेगी, सवीता, वंदना, करुणा, लोकेश, राकेश, दिनेश प्रसाद, सभी बहनों ने पूर्ण रूप से सहयोग किया।यह सारा कार्यक्रम जिला प्रभारी प्रेमलता के नेतृत्व में हुआ।



