फरीदाबाद के सेक्टर-17 थाने में POSH एक्ट पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित, POSH ट्रेनर एडवोकेट काम्या ने दिया प्रशिक्षण

फरीदाबाद। कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सेक्टर-17 पुलिस थाने में POSH अधिनियम, 2013 पर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में POSH ट्रेनर एडवोकेट काम्या ने थाना प्रभारी एसएचओ मदन सिंह सहित थाने के सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण के दौरान एडवोकेट काम्या ने POSH एक्ट की बारीकियों को सरल और व्यावहारिक भाषा में समझाया। उन्होंने बताया कि POSH एक्ट, 2013 (एक्ट नंबर 14 ऑफ 2013) केवल कार्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि कार्य के दौरान महिला जहां भी जाती है, वह स्थान वर्कप्लेस माना जाएगा। उन्होंने सेक्शन 2(ए) अग्रीव्ड वुमन, सेक्शन 2(एन) यौन उत्पीड़न, सेक्शन 2(ओ) वर्कप्लेस और सेक्शन 19 में नियोक्ता के कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला विजिटर भी इस एक्ट के अंतर्गत आती है। शिकायत मिलने पर किस प्रकार संवेदनशीलता से कार्रवाई करनी है, पीड़िता की पहचान गोपनीय कैसे रखनी है और विशाखा गाइडलाइंस के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

इस अवसर पर एसएचओ मदन सिंह ने कहा, “यह प्रशिक्षण बेहद उपयोगी रहा। इससे हमें कानून की सही समझ मिली है। अब हम पीड़ित महिलाओं की शिकायतों को और अधिक संवेदनशीलता से सुन सकेंगे।”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!