ब्लड कैम्प का आयोजन, 32 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया

फरीदाबाद। रोटरी क्लब आफ फऱीदाबाद एन.आइ.टी., रोटरेक्ट क्लब फऱीदाबाद ग्रेटर के सोजन्य से एक ब्लड कैम्प एमको इंजीनियर, एफ. आई. टी., सेक्टर 57 में लगाया गया, जिसमें 32 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। मुख्य अतिथि रोटरी असिस्टेंट गवर्नर धीरेंद्र श्रीवास्तव एवं क्लब प्रधान नीरज गुप्ता ने बताया की इस कोविड समय में रक्त की कमी है और हमारा रोटरी ब्लड बैंक लगभग 300 थैलासीमिया बच्चों को मुफ़्त रक्त मुहैया करवाता है। इसके अलावा सभी को ज़रूरत के हिसाब से रक्त की कमी को पूरा करने का भरसक प्रयत्न किया जाता है।

सभी रक्तदान करने वालों का प्रधान नीरज गुप्ता, पी पी पसरीचा, सुनील मंगला, सुनील खंडूजा, विकास जुनेजा, आर्या जी, अनिल मग्गु, दीपक प्रसाद, रोटरेक्ट प्रधान चिराग़ गुप्ता, हिमांशु मालिक, प्रखर एवं आयुशी श्रीवास्तव ने ख़ूब होसला बढ़ाया। धीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया की कोई भी स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने बाद रक्त दान करके किसी का जीवन बचा सकता है। सभी को इस पुण्य कार्य में भाग लेना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!