क्राइम ब्रांच उचा गांव की टीम ने देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालो पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच उचा गांव की टीम ने 16 नवंबर को एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान हेमन्त वासी गांव ऊची भघेल जिला शिवपुरी, म.प्र. हाल सेक्टर-4 फरीदाबाद बाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राइम ब्रांच उचा गांव की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर-4, फरीदाबाद के रहने वाले करन के पास अवैध हथियार है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम ने हेमन्त को सिही पुल के पास से काबू किया है। जिसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपित के विरुद्ध थाना सेक्टर-8 में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।
जांच में सामने आया कि आरोपित ग्वालियर से 6000 रुपये में लेकर आया था। आरोपित पर पहले भी अवैध हथियार, चोरी के मामले दर्ज है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



