भाजपा की मासिक बैठक में संगठन सशक्तिकरण और SIR अभियान की रणनीति पर चर्चा

SIR में बूथ कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण, मतदाताओं से संपर्क कर सुनिश्चित करें उनका मताधिकार: पंकज पूजन रामपाल

  • सभी 877 बूथों पर 11-11 सदस्यीय बूथ समितियों का गठन करें मंडल अध्यक्ष : पंकज पूजन रामपाल
  • संगठन की मजबूती के लिए बूथ और शक्ति केंद्रों को बनाएं सक्रिय एवं सशक्त : लतिका शर्मा
  • 28 तारीख को फरीदाबाद में होगा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती का भव्य कार्यक्रम

फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद की मासिक संगठनात्मक बैठक जिला कार्यालय अटल कमल में जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, मंडलों के सुदृढ़ीकरण, SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान तथा आगामी पार्टी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला प्रभारी एवं कालका की पूर्व विधायक श्रीमती लतिका शर्मा, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग और शोभित अरोड़ा मुख्य तौर पर उपस्थित रहे ।

जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य प्रत्येक बूथ को सशक्त और सक्रिय बनाना है। इसके लिए सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी प्रत्येक बूथ पर 11 सक्रिय कार्यकर्ताओं की बूथ समिति तय करें । संगठन के कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें, क्योंकि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन का आधार है।

बैठक में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के विषय पर जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर पूरी सजगता के साथ कार्य करें और जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कट गए हैं उनसे निरंतर संपर्क और संवाद बनाकर उनके मत को दोबारा सूची में डलवाने में मदद करें । यह सुनिश्चित करने का प्रयास करें कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहना आवश्यक है।

पंकज पूजन रामपाल ने बताया कि आगामी 28 तारीख को फरीदाबाद में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर एक विस्तृत और भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों में जुटने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने अपने विचारों और आदर्शों के माध्यम से समाज को समानता, समरसता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकता और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

भाजपा जिला प्रभारी एवं कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने ‘मन की बात’, बूथ की बैठकों, शक्ति केंद्र बैठकों और संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से अपने-अपने मंडलों में प्रवास करें और पुराने एवं नए कार्यकर्ताओं से संपर्क एवं संवाद स्थापित करें और संगठनात्मक कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें ।

संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए श्रीमती लतिका शर्मा ने कहा कि वह स्वयं तथा जिला अध्यक्ष फरीदाबाद जिले के प्रत्येक मंडल में प्रवास करेंगे। इसके साथ ही जिले के प्रत्येक बूथ पर भी प्रवास कर बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की जाएंगी और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 11 सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की बूथ समिति गठित की जाए। समिति में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से महिलाओं, अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) एवं युवाओं को इसमें शामिल किया जाए, ताकि बूथ समिति में समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित कर सके।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष धर्मबीर भडाना, हरेन्द्र भड़ाना, भारती भाकुनी, मुकेश शर्मा, एडवोकेट विक्रम सिंह अरुआ, जिला सचिव तरनजीत सिंह भाटिया, गिर्राज त्यागी, पुनीता झा, डॉ. अनुराधा डीगवाल,जिला कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, जिला प्रवक्ता आभास अग्रवाल, मन की बात जिला संयोजक अरुणिमा सिंह, मेवला मंडल महामंत्री चमन गर्ग, महिला मोर्चा अध्यक्षा राजबाला सरधाना, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष फहीम अहमद, खेडी मंडल प्रभारी नीरज मित्तल, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, जिला कार्यालय सचिव राज मदान, सोशल मीडिया संयोजक राहुल रात्रा, जिला आईटी संयोजक शिवम् रतन, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी, हरीश बैसला, मुकेश झा, शिव गुप्ता, कर्मबीर बैंसला सहित अन्य पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!