बिजली निगम के 25 KVA ट्रांसफॉर्मर से कॉपर वायर चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 6,000 रुपये बरामद

फरीदाबाद : थाना धौज क्षेत्र में बिजली निगम के ट्रांसफॉर्मर से कॉपर वायर चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सिकरोना की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरफराज उर्फ सर्रा और खुर्शीद निवासी गांव धौज, फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के मामले में 6,000 रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपमंडल अधिकारी की शिकायत के अनुसार 29/30 सितंबर 2026 की रात गांव अलालपुर में लगे 25 KVA के ट्रांसफॉर्मर से अज्ञात चोर कॉपर वायर चोरी कर ले गए थे। चोरी हुए सामान की कीमत 72,485 रुपये आंकी गई थी। शिकायत के आधार पर थाना धौज में चोरी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा सिकरोना की टीम ने सरफराज उर्फ सर्रा और खुर्शीद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि सरफराज ने अपने साथी आरिफ के साथ मिलकर ट्रांसफॉर्मर से कॉपर वायर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद चोरी की गई कॉपर वायर कबाड़ी खुर्शीद को बेच दी थी। इस मामले में आरोपी आरिफ को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों से 6,000 रुपये बरामद किए हैं। बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!