सेक्टर-37, फरीदाबाद में छठ महापर्व का भव्य आयोजन

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : फरीदाबाद स्थित सेक्टर-37 ,रामलीला ग्राउंड में छठ पूजा समिति एवं RWA के संयुक्त सहयोग से छठ महापर्व का पहली बार भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर 250 -300 श्रद्धालु एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में संदीप जोशी पूर्व चेयरमैन हरियाणा हाउसिंग बोर्ड एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा हरियाणा प्रदेश ,राकेश मालिक SHO सराय ख्वाजा एवं RWA अध्यक्ष सुशील यादव, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

आयोजन को सफल बनाने में छठ पूजा समिति के सक्रिय सदस्यों राजीव रंजन ऋषि रमन,संजीव झा, मंग्नु झा,रामलखन गुप्ता एवं संजय झा का विशेष योगदान रहा। RWA के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी पूरे उत्साह के साथ सहयोग किया।

सभी आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। सभी के सामूहिक सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफल एवं यादगार रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!