अमेरिका से गिफ्ट भेजने व कस्टम अधिकारी बनकर 18 लाख की ठगी, आरोपी खाताधारक सहित 3 गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर बल्लभगढ वासी एक महिला से अमेरिका से गिफ्ट भेजने व कस्टम अधिकारी बनकर 18 लाख की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने खाताधारक सहित 3 आरोपितो को गिरफ्तार किया है। जनकी पहचान रिंकू, अभिषेक व पवन वासी जिला बस्ती उत्तर प्रदेश के रुप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार बल्लभगढ वासी एक महिला ने थाना साइबर बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में बताया कि 15 अक्टूबर 2026 को उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर एक लडके की आईडी से मैसेज आया जिस पर दोनों बात करने लगे फिर दोनों ने व्हाट्सएप नंबर एक्सचेंज कर लिए, जिसके 2/3 दिन बाद कथित लडके ने कहा उसने अमेरिका से गिफ्ट भेजा है जिसके अगले दिन उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया जिसने अपने आप को मुंबई एयरपोर्ट से कस्टम अधिकारी बताया और कहा की आपका अमेरिका से गिफ्ट आया है। जिसके लिए 15,000 रुपये टोकन के लगेंगे इस तरह कथित कस्टम ऑफिसर ने अलग-अलग शुल्क के नाम पर उससे अलग-अलग ट्रांजेक्सन के जरिए 18,00,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जिस संबंध में थाना बल्लभगढ में ठगी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि मामले में आरोपित रिंकू खाताधारक है दिसने अपना खाता आगे अभिषेक को व अभिषेक ने यह खाता आगे पवन को दिया था। तीनों आरोपित एक ही गांव के रहने वाले है तथा ग्रेजुएसन की पढाई कर रहे है। रिंकू के खाता में ठगी के 90,000 रुपये आये थे।
रिंकू से अधिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि रिंकू के अन्य तीन अकाउंट भी ठगी में प्रयुक्त हुए है। जिनमें ठगी का पैसा गया है। सभी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।



