प्रीपेड टेलीग्राम टास्क के नाम पर 3,28,948 रुपये की ठगी, आरोपी खाताधारक गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर सेक्टर-65 वासी एक महिला से प्रीपेड टेलीग्राम टास्क के नाम पर 3,28,948 रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने खाताधारक तुषार वासी गौतमबुद्ध नगर, उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-65 वासी एक महिला ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में बताया कि मार्च 2026 में उसके पास व्हाट्सएप पर एक मेसेज आया जिसमें टेलीग्राम टास्क के बारे बताया गया था उसमें बताया गया था कि अमेजन के प्रोडक्ट एड टू कार्ट करके उसका स्क्रीनशॉट भेजकर आप घर बैठे पैसे कमा सकते है। उसके हां करने के बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोडा गया जहां उसे टेलीग्राम टास्क दिए जाने लगे फिर मुनाफे के 1,60,100 रुपये उसने अपनी मां के खाता में जमा करा दिए, फिर कथित ठगो ने उसे प्रीपेड टेलीग्राम टास्क में निवेश करने को कहा, जिसके बाद उसने अलग अलग ट्रांजेक्सन के जरिए कुल 3,28,948 रुपये टेलीग्राम टास्क में निवेश किए। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस संबंध में साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि मामले में आरोपित तुषार खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे ठगो को दिया था। आरोपित ने बी.एस.सी की पढाई की है तथा नोएडा स्थित कैफे में काम करता है। जिसके खाता में ठगा के 90,000 रुपये आये थे। जिसको माननीय न्ययालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!