इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट फरीदाबाद सेंटर के पदाधिकारी मुख्य नगर योजनाकार धर्मपाल से मिले

फरीदाबाद 13 फरवरी : नगर निगम मे ऑनलाइन नक्शा पास कराने का सिस्टम दुरुस्त करने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट फरीदाबाद सेंटर के पदाधिकारी निगम के मुख्य नगर योजनाकार धर्मपाल से मिले। इस दौरान योजनाकार को कई खामियां बताई गई और साथ में कई सुझाव भी दिए कि कैसे दुरुस्त किया जाए।

फरीदाबाद सेंटर के चेयरमैन निर्मल मखीजा ने मुख्य नगर योजनाकार को बताया कि ऑनलाइन सिस्टम में भारी विकास शुल्क और अतिरिक्त एफ ए आर खरीदने की जानकारी ऑनलाइन की जाए। साथ ही सिस्टम की पूरी जानकारी पूरी प्रक्रिया पेपरलेस होनी चाहिए। नक्शा पास कराने से संबंधित पूरी जानकारी ऑनलाइन होनी चाहिए। इस सुझाव का मुख्य नगर योजनाकार ने स्वागत किया और इस पर अमल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी वस्तूकारों ने गोल्फ क्लब में फरीदाबाद सेंटर की बैठक की। इस दौरान सेंटर द्वारा आगे क्या-क्या किया जाएगा इस बारे में चर्चा की गई। बैठक में फरीदाबाद सेंटर के उप चेयरमैन रवि सिंगला, संयुक्त सचिव सुभाष यदुवंशी, कोषाध्यक्ष रेखा कालरा, लक्ष्मण वर्मा, अनुराग कपूर, मनीला जितेंद्र सिंह, वरुण वर्मा, शशीकांत, प्रिया शर्मा, सौरव लवेश सहित सुरेंद्र चौधरी, शिव सिंगला, वैजयंती शोभा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!