उड़ान सेवा ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा रानी द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर व झंडा फहराया गया

फरीदाबाद : 26 जनवरी को उड़ान सेवा ट्रस्ट में चेयरपर्सन उषा रानी ने रक्तदान शिविर लगवाया व मनोज अग्रवाल ने इस मुख्य अवसर पर आकर झंडा फहराया। रक्तदान शिविर में संत भगत सिंह महाराज चैरिटेबल हॉस्पिटल फरीदाबाद के ट्रस्टी डॉ. जमुनादास अरोरा और डॉ. आरुष गेरा अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। इस शिविर में चौकी इंचार्ज सेक्टर-3 के बिजेंदर सिंह व उनके साथ अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में संस्थापक उषा रानी के बेटे कुमार गौरव ने भी ब्लड डोनेट किया। साथ ही साथ इस प्रोग्राम में मीनाक्षी भारद्वाज, नीलम गुप्ता, शीतल अरोरा, नीलम कालसी, मुनेश निर्वाल, राजबाला शर्मा, रेखा पांडेय, पारुल अग्रवाल, पूजा राणा, धर्मवती, अनिता भाटी, अन्नू चौधरी, नीलम शर्मा, अम्बिका शर्मा, नीलम चौधरी, दीपक मदान, संदीप गुप्ता, अंकुर गुप्ता, कुलदीप कौशिक, संजय कलसी, मनीष सुहाग, प्रेम कुमार, कृष्ण गहलोत, अजय टोंगर, हर्ष धवन, लेखराज, धर्मेंद्र सोरौत और शरद शर्मा भी उपस्थित रहे।

इस कार्य में उड़ान सर्व ट्रस्ट के सिलाई सेन्टर व पार्लर सीखने वाले विद्यार्थी रिधि, प्रियंका, महक, पूजा, रेखा, अंजलि व अन्य विद्यार्थी भी उपस्थित थे जो कि उषा रानी द्वारा चलाया जा रहा है। उषा रानी का कहना है कि हमें ऐसे कार्य में अग्रसर रहना चाहिए जिससे कि लोगों की जान भी बच सके एक-एक खून की बूंद बहुत आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!