देसी कट्टा व जिंदा रोंद सहित आरोपी को पुलिस चौकी सेक्टर-55 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- बता दे कि फरीदाबाद पुलिस के द्वारा बीते दिन ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया था जिसके दौरान पुलिस चौकी सेक्टर-55 की टीम ने चेकिंग के दौरान आरोपी अभिषेक (20) को काबू किया है। आरोपी कि तलाशी लेने पर आरोपी से देसी कट्टा व जिंदा रोंद बरामद किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अभिषेक गांव दौलतपुर जिला वैशाली बिहार का रहने वाला है। आरोपी को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मेट्रो फ्लैट सेक्टर 56 के पास से काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टे को बल्लबगढ़ एरिया में किसी अनजान व्यक्ति से वारदात को अंजाम देने के लिए 5000/-रु में खरीद कर लाया है। आरोपी पर पूर्व में दिल्ली व फरीदाबाद में घरों में चोरी व वाहन चोरी के 4 मामले दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!