चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद, 3 आरोपी वाहन चोर गिरफ्तार

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीमों ने वाहन चोरी के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनसे चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा AVTS भूपानी की टीम ने थाना बी.पी.टी.पी क्षेत्र के अंतर्गत एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में मनोज नाथ वासी टिकावली व सुमित वासी गावं बदरपुर सैयद को गिरफ्तार किया है जिनसे एक चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

इसी प्रकार अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने थाना ओल्ड फरीदाबाद के एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में हर्ष कुमार वासी गांव सिही सेक्टर-58 फरीदाबाद को आउटर बाईपास सेक्टर-08 एरिया से गिरफ्तार कर चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।

उन्होंने बताया कि अपराध शाखाओं की टीम ने इस प्रकार 2 मामलों का खुलासा करते हुए 2 मोटरसाइकिल बरामद की है, सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!