भारती चैरिटेबल ट्रस्ट ने लगाया रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर

लगभग 38 रक्तवीरों ने रक्तदान किया, वहीं 150 लोगों ने नेत्र जांच करवाई तथा 30 लोगों को निशुल्क चश्में भेंट किए

फरीदाबाद । भारती चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 14 वां रक्तदान व आंखों की जांच के शिविर का आयोजन प्याली चौक स्थित जाट धर्मशाला परिसर में आयोजित किया गया। यह शिविर रेडक्रास फरीदाबाद, संत भगत सिंह चैरिटेबल ब्लड बैंक व नेत्र जांच शिविर भाटिया सेवक समाज अस्पताल के सहयोग से लगाया गया।

इस मौके पर भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह नांदल, धारा सिंह नांदल, मामचंद भड़ाना, देवेन्द्र शर्मा, मदनपाल रावत ने आए हुए सभी अतिथियों का पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर मंच का संचालन समाजसेवी संजीव कुशवाहा ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप जाट संस्था के प्रधान डा. जितेन्द्र मोर, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा बबली, सचिन तंवर, गजेन्द्र भड़ाना, डा. डीके शर्मा, अवधेश ओझा उपस्थित थे।

इस अवसर पर लगभग 38 रक्तवीरों ने रक्तदान किया, वहीं 150 लोगों ने नेत्र जांच करवाई तथा 30 लोगों को निशुल्क चश्में भेंट किए।

उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए जाट संस्था के प्रधान डा. जितेन्द्र मोर ने कहा कि रक्तदान महादान है और रक्तदान करके हम किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने में योगदान कर सकते हैं। समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है, ताकि जरूरत के समय किसी भी मरीज को रक्त की कमी के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने भारती चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित 14वें रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य मानवता की सच्ची सेवा हैं।

अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। रक्तदान और नेत्र जांच शिविर जैसे आयोजन समाज में सेवाए सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि आंखें हमारे जीवन का अनमोल उपहार हैंए इसलिए समय-समय पर नेत्रों की जांच करवाना आवश्यक है।

भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह नांदल ने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाजसेवा के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है। रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। वहीं, समय पर आंखों की जांच और उचित उपचार से आंखों की समस्याओं की पहचान की जा सकती है।

उन्होंने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले रेडक्रॉस फरीदाबाद, संत भगत सिंह चैरिटेबल ब्लड बैंक, भाटिया सेवक समाज अस्पताल व सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर चमन लाल, इतवारी लाल, विनोद भाटी, सुनील कुशवाहा, सतपाल, अतुल सचदेवा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!