छीना झपटी और चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

  • छीना हुआ मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : मोटरसाइकिल पर सवार होकर राहगीर से मोबाइल फोन छीनने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नीरज और सचिन दोनों ही एसजीएम नगर इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि यह पहले भी जेल जा चुके हैं।

दोनों आरोपी एनआईटी एरिया में दिनांक 4 अगस्त 2021 को एक युवक से मोबाइल फोन छीन कर भाग रहे थे इस दौरान मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराने पर दोनों आरोपी गिर गए थे जिन्हे चोट लग थी।

वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी थाना एनआईटी प्रभारी फूल सिह की टीम ने मौके पर पहुंची , दोनों आरोपियों को बीके हॉस्पिटल में एडमिट कराया और उनकी निगरानी के लिए पुलिसकर्मी लगाया गया ।आरोपियों के खिलाफ थाना एनआईटी में पीडि़त की शिकायत पर मोबाइल स्नैचिंग का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों का उपचार होने के बाद सीआईए 48 की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की,आरोपियों से छीना हुआ मोबाइल फोन और वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी है, जिन्हे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!