जिला बार ऐशोसिएशन के चुनाव 6 नवम्बर 2020 को लेकर तीन साल पुराना गठबन्धन टूटा

फरीदाबाद 28 अक्टूबर। जिला बार ऐशोसिएशन के चुनाव 6 नवम्बर 2020 को होने है। इस चुनाव को लेकर वकीलों के बीच चहल-पहल बढ़ गई है और गु्रपों में उठा-पटक शुरू हो गई है। गु्रप के वरिष्ठ अधिवक्ता व जिला बार ऐशोसिएशन के पूर्व महासचिव कंवर दलपत सिंह ने मीटिंग की अध्यक्षता की। बार काउंसिल के पूर्व मनोनित सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा कि उनका गठबंधन पूर्व निर्धारित शर्तो के आधार पर था जिसमें संयुक्त गु्रपों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें तय किया गया कि विजय शर्मा एडवोकेट जनरल सैक्रेटरी के पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। यह नाम सहमति के तहत तय हो गया था लेकिन बैठक के बाद षडय़ंत्र के तहत आखरी समय पर उसका नाम बदल दिया गया। इस बात को लेकर तीन साल पुराना गठबंधन गलत निर्णय के बाद टूट गया। वशिष्ठ ने कहा अब गु्रप ने तय किया है कि अब हमारा गु्रप किस उम्मीदवार को सम्मर्थन करेगा उसका हम 1-2 दिन में निर्णय लेंगे।

इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता आर. एस. नागर, पूर्व महासचिव सतबीर शर्मा, कमल भाटी, सन्दीप पाराशर, सुधीर चपराना, कुलदीप जोशी, आर. के. राजन, प्रदीप सांडलिय, विनोद कौशिक, भीमसेन पूजारी, सतपाल नागर, पंकज ठाकुर, संजय दीक्षित, विजय शर्मा, बिल्लू धनकड, अफाख खान, हरदीप, प्रदीप कुमार, होरीलाल शर्मा, प्रेम चन्द सैनी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!